कछार, 07 मई (संवाद 365)। गुरुवार को हथियारों के साथ एनएससीएन (आर) का एक कट्टर उग्रवादी गिरफ्तार किया गया। प्राप्त सूचना के अनुसार कछार जिला के जिरीघाट थाना क्षेत्र से पुलिस व 37वीं असम रायफल की सी कंपनी के जवानों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए गुरुवार की दोपहर को 12.30 बजे के आसपास प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन एनएससीएन (आर) के एक खूंखार कैडर को गिरफ्तार किया है।

सुरक्षा बलों द्वारा की गई पूछताछ के बाद केले के पेड़ के नीचे छुपाकर रखे गए एक 9 एमएम बोर की पिस्तौल, 10 राउंड जीवित कारतूस, एक चीन निर्मित ग्रेनेड आदि बरामद किया
गया है। लखीपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में जिरीघाट थाना की पुलिस व 37वीं असम रायफल की सी कंपनी के जवानों ने संयुक्त रूप से अभियान
चलाते हुए उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कैडर की पहचान मणिपुर के चुराचांदपुर निवासी जोना रांगमाई के रूप में की गई है। सूत्रों ने बताया है कि उग्रवादी इलाके में संगठन के लिए उगाही के साथ ही अन्य गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने इस संबंध ने इस संबंध में एक प्रथमिकी दर्ज करते हुए थाने में उग्रवादी से पूछताछ जारी है।