दरंग , 23 मई (संवाद 365)। दरंग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हस्तनिर्मित बंदूक और सेना की वर्दी बरामद की गयी है।

जानकारी के अनुसार जिला के पुलिस अधीक्षक सुशांत बिस्व सरमा द्वारा दी गई सूचना के आधार पर जिला के मंगलदै और धुला पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बागमारी चर (नदी का छाड़न वाला मैदानी इलाका) इलाके में स्थित मोईन अली के घर में अभियान चलाकर हारून रशीद और शहर अली को गिरफ्तार किया है।

दोनों के पास से पांच हस्त निर्मित बंदूक, 8 जोड़ा सेना की वर्दी समेत अन्य सामग्री बरामद किया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों आरोपितों से सघन पुछताछ कर रही है।