नगांव, संवाद 365, 13 मार्च: मध्य असम के नगांव से पुलिस ने नकली सोना बेचने के आरोप में एक को व्यापारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगांव से अताबुर्र रहमान नामक एक व्यापारी को नकली सोना बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शहर में नकली सोना का एक नाव बेचने के लिए आया था। जिस दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अताबुर्र रहमान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने संबंधित मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।