बक्सा, संवाद 365, 07 अप्रैल : निचले असम के बक्सा जिला के भारत भूटान अंतर्राष्ट्रीय सीमावर्ती इलाके के द्वारकूची से एक हत्याकांड की घटना सामने आई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दांव और ईट, पत्थर से कुचलकर एक व्यक्ति की बड़ी बेरहमी से हत्या कर भारत-भूटान अंतर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे फेन्क गया है। शव को स्थानीय लोगों द्वारा सुबह देखे जाने के बाद घटना की खबर पुलिस को दी। घटना की खबर मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर घटना की गंभीरता से जांच  कर रही है।