नगांव, संवाद 365, 21 फ़रवरी: मध्य असम के नगांव जिले के कामपुर मे बीती रात हुए एक भयंकर से अग्निकांड घर पूरी तरह जल जाने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कामपुर के रौमारी में अग्निकांड के दौरान हरीश वैश्या नामक व्यक्ति का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना की खबर मिलते ही अग्निशमन की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक घर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। इस अग्निकांड में बीस लाख से अधिक संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
अग्निकांड में घर जलकर राख, बीस लाख से अधिक का नुकसान
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2018/02/WhatsApp-Image-2018-02-21-at-8.53.23-AM.jpeg)