मोरीगांव, संवाद 365, 23 मार्च: मध्य असम के मोरीगांव जिला के जागीरोड में बीते रात हुए भयंकर अग्निकांड के दौरान दस व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह जलकर राख हो गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जागीरोड के करतीपान बाज़ार में हुए भयंकर अग्निकांड के दौरान दस दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। अग्निशमन की गाड़ी घटनास्थल पहुंचकर आग पर काबू पाया तब तक दस दुकान पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। इस अग्निकांड में लगभग एक करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है।पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
अग्निकांड में दस दुकान जलकर राख लाखों का नुकसान
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2018/03/20180323_113847.jpg)