जोराबाट , संवाद 365, 03 अप्रैल : वन विभाग की सेंट्रल प्रोटेक्शन टीम ने मंगलवार को अवैध रूप से चूना पत्थर ले जा रहे दो डंपर को जब्त किया है। वन विभाग सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की शाम वन विभाग की सेंट्रल प्रोटेक्शन टीम द्वारा चलाए गए। अभियान के दौरान चूना पत्थर से लदे दो डंपर को राजधानी गुवाहाटी को जोराबाट पुलिस चौकी इलाके से जब्त किया गया। इन डंपरों में अवैध रूप से क्षमता से अधिक चूना पत्थर मेघालय से ऊपरी असम ले जाया जा रहा था। सेंट्रल प्रोडक्शन टीम ने दोनों डंपरों को जब्त कर सोनापुर स्थित आंचलिक वन विभाग कार्यालय को सौंप दिया। वन विभाग ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं दोनों डंपर चालक व खलासी को पूछताछ के हिरासत में लिया है।
अवैध रूप से चूना पत्थर ढुलाई कर रहे दो डंपर जब्त
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2018/04/20180403_200050.png)