सोनितपुर,संवाद 365, 21 मई : ऊपरी असम के सोनितपुर जिला के रंगापाड़ा में पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध रूप से लकड़ी से लदा दो वाहनों को जप्त किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के रंगापड़ा के बहूमारी में रविवार देर रात अभियान चलाकर लकड़ी लकड़ी से लदा दो वाहनो को जब्त किया है। रंगापड़ा पुलिस ने दोनों वाहनों को आमारीबारी वन विभाग को सौंप दिया। जब्त की गई लकड़ी की कीमत लगभग एक लाख रुपये से अधिक है। इस घटना के संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वन विभाग ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर घटना की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
अवैध रूप से लकड़ी से लदा दो वाहन जब्त
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2018/05/FB_IMG_1526922147708.jpg)