गुवाहाटी, संवाद 365, 12 मार्च: गुवाहाटी के नारंगी में आज सुबह शाम हुए भयंकर अग्निकांड में एक कपड़ा का दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं आस-पास के कई दुकान भी आग के चपेट में आ गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज शाम नारंगी में एक कपड़ा के दुकान में आग की लपटें देखते ही देखते भयंकर रूप ले लिया। जिसके बाद कपड़े की दुकान सहित आसपास के कई दुकानें आग के चपेट में आ गई। घटना की खबर मिलते ही अग्निशमन की गाड़ियां घटनास्थल पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक कपड़े की दुकान सहित अन्य दुकाने पूरी तरह जल चुकी थी। इस अग्निकांड में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस आशंका व्यक्त की है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह अग्नि कांड की घटना हुई होगी।
आगजनी में कपड़े का दुकान सहित कई दुकानें जलकर राख
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2018/03/FB_IMG_1520859332645.jpg)