गोलाघाट 17 जुलाई, संवाद 365 : उपरी असम के गोलाघाट जिला के शांतिपुर में हुए भयंकर अग्निकांड के दौरान एक व्यक्ति का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात जिले के शांतिपुर स्थित नादू सरकार का घर आकर चपेट में आने के बाद एक सिलेंडर विस्फोट की वजह से आग ने भयंकर रूप ले लिया। घटना की खबर मिलते ही अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया तब तक नादु सरकार का घर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। इस अग्निकांड में लाखों रुपए का संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकता दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
आगजनी में घर जलकर राख, लाखों का नुकसान
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2018/07/20180717_223343.jpg)