धुबरी, संवाद 365, 08 मई : निचले असम के धुबरी जिला के आलमगंज बजार मे हुए भयंकर आगजनी के दौरान बारह व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह जलकर राख हो गया। अग्निकांड में कई लाखों रुपए का संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 2:00 बजे अचानक हुए अग्निकांड के वजह से जिले के आलमगंज बजार स्थित बारह दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना की खबर मिलते ही अग्निशमन की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बारह दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। इस अग्निकांड के वजह से कई लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। हलाकि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से अग्निकांड हुई होगी। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।
आगजनी में बारह दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2018/05/IMG-20180508-WA0070.jpg)