तेजपुर, संवाद 365, 30 मार्च : विश्वनाथ चारली के गहपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभा में भाजपा उम्मीदवार पल्लव लोचन दास के लिए चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अपने भाषण में कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि मैंने जो भी वादा किया था 5 वर्ष में सभी वादा को पूरा कर दिया। 70 साल में अगर कांग्रेस कुछ नहीं कर सकी तो मैं 5 साल मैं कैसे कर सकता हूं। लेकिन मैं किए गए सभी वादे की पूरे करने की कोशिश कर रहा हूं । दुश्मन के घर में घुसकर मारने की शक्ति आप लोग से ही मिली है। अगर असम के कांग्रेस फिर से शक्तिशाली हुई तो असम फिर से विभिन्न समस्याओं से जूझता नजर आएगा। कांग्रेस जितनी बार भी चुनाव जीती है, असम की जनता को ठगा है। 70 के दशक में कांग्रेस द्वारा बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने को लेकर कोई ठोस कदम नहींं उठाया जिसके वजह से आज असम की जनता आज विभिन्नन समस्याओं जूझ रही है। आज भारत पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुका है। हमारे वीर जवान अपनी साहस दिखा रहा है। काफी तेजी से भारत काफी आगे बढ़ रहा है। आज विश्व के अन्य देशों के साथ भारत खड़ा है।
कांग्रेस ने असम की जनता को सिर्फ ठगा है : नरेंद्र मोदी
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2019/03/images-4.jpeg)