होजाइ 16 जुलाई, संवाद 365 : मध्य असम के होजाइ जिला के लामडिंग राजमार्ग पर अचानक एक स्कूटी में आग लगने की वजह से अफरा तफरी मच गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात जिले के लामडिंग राजमार्ग पर चलती हुई स्कूटी में अचानक आग लगने की वजह से अफरा-तफरी मच गई। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी स्कूटी में लगी आग को बुझा दिया। तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुका था। पुलिस ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। इस घटना में स्कूटी चालक बाल बाल बच गया। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकता दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
चलती स्कूटी में लगी आग बाल-बाल बचा चालक
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2018/07/20180716_030135.jpg)