जोराबाट, संवाद 365, 18 मई : जोराबाट पुलिस चौकी अंतर्गत जोराबाट इलाके से पुलिस ने अभियान चलाकर चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद की है।पुलिस सूत्रों के अनुसार गुवाहाटी के पांजाबाड़ी के सनवार हुसैन की रॉयल इन्फील्ड क्लासिक-350 बुलेट मोटर साइकिल (एएस-01डीएम-1933) को चोरों ने बीती रात चुरा लिया था। हालांकि बाइक में लगे जीपीआरएस के आधार पर जोराबाट इलाके के नौमाइल इलाके में पुलिस ने बुलेट को बरामद कर लिया। पुलिस को देख चोर बुलेट छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
चोरी की बाइक बरामद
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2018/05/20180518_223435.jpg)