तिनसुकिया 20 जुलाई संवाद 365 : ऊपरी असम तिनसुकिया जिले के काकपथार में पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर काकपथार पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर चलाए जा रहे नाका चेकिंग के दौरान बाइक चोर पुष्पेंद्र मेष नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस इस संबंध में एक मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवक से गहन पूछताछ कर रही है।
चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक गिरफ्तार
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2018/07/20180720_151252.jpg)