गुवाहाटी, 29 दिसम्बर (संवाद 365)। गुवाहाटी पुलिस की विशेष टीम और चांदमारी पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध तीर खेल (एक प्रकार का जुआ) में शामिल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि बामुनीमैदाम रेलवे कॉलोनी इलाके से 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपित अवैध तीर खेल में शामिल थे। आरोपितों के पास से तीर खेल का टिकट, रजिस्टर वाउचर, 6 मोबाइल फोन, तीन कैलकुलेटर और नगद 29,915 रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है।