मोरीगांव, संवाद 365, 31 मार्च: मध्य असम के मोरीगांव जिला के धर्मतुल में आज सुबह हुए सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के धर्मतुल पुलिस थाना इलाके के अंतर्गत तेलाही नारमारी में तेज रफ्तार AS21 A 5658 बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पुल के नीचे जा गिरा। जिस दौरान दोनों युवक की इस दुर्घटना के बाद पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोरीगांव सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृत दोनों युवकों की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी।
तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त दो की मौके पर ही मौत
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2018/03/20180331_094251.jpg)