जोरहाट, संवाद 365, 26 फरवरी: ऊपरी असम के जोरहाट जिले में हथियार सहित पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात बीती रात जोरहाट जिला के बलिगांव राजहाउली गांव से मंटू वड़ा नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक के पास से एक पॉइंट 22 पिस्तौल व तीन जिंदा गोली बरामद किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।
पिस्टल सहित एक गिरफ्तार
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2018/02/beretta-F.jpg)