खेत्री, संवाद 365, 22 अप्रैल : असम की राजधानी गुवाहाटी के खेत्री थानांतर्गत मालयाबारी के जवान की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात गुवाहाटी में बाइक (एएस-30-7790) से जा रहे कांस्टेबल ट्रक की ठोकर मारे जाने से मौके पर ही पुलिस कांस्टेबल नयन दास की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पैतृक निवास में शोक की लहर दौड़ गई है।नयन दास अपने पीछे मां-बाप के अलावा पत्नी व एक दो वर्षीय कन्या संतान छोड़ गए हैं। रविवार को नयन दास का शव दोपहर 2 बजे पैतृक गांव मालयाबारी लाया गया। जहां पूरे राज्यकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया।
पुलिस कांस्टेबल की मौत से पैतृक गांव में शोक की लहर
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2018/04/20180422_221306.png)