नगांव, 15 मई (संवाद 365)। नगांव जिले के बरबाजार में शुक्रवार को लोगों की भीड़ देख पुलिस की एक पेट्रोथलिंग टीम मौके पर पहुंची। जिस दौरान आरजू अली नामक एक व्यक्ति एक पुलिस अधिकारी के साथ भिड़ गया। वह अधिकारी से पिस्तौल छीनने की कोशिश करने लगा। जिस दौरान पुलिस ने अपना बचाव करते हुए हवाई फायरिंग की। जिसमें आरजू अली घायल हो गया। पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी के दौरान अपनी जान बचाकर भागने के चक्कर में बहारुल निशा नामक महिला भी घायल हो गई। प्रदीप बनिया नामक पुलिस अधिकारी की गोलीबारी में आरजू अली घायल हुआ। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं । घायल व्यक्ति पहले ड्रग्स कारोबार में शामिल था। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
पुलिस से भिड़ा एक व्यक्ति, पुलिस ने चलाई गोली, दो घायल
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2020/05/VideoCapture_20200515-152529.jpg)