दक्षिण सालमारा- मनकार, संवाद 365, 10 अप्रैल: असम के दक्षिण सालमारा- मनकार जिला के हॉटसीगीमाड़ी स्थित सुपर मार्केट से नकली नोट के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के हॉटसीगीमाड़ी स्थित सुपर मार्केट से गुप्त सूचना के आधार पर नूर मोहम्मद नामक युवक को बीस हजार रुपये पांच पांच सौ के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह अभियान उप पुलिस अधीक्षक आरिफ अहमद के नेतृत्व में चलाया गया था। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर गिरफ्तार नूर मोहम्मद से गहन पूछताछ कर रही है।
फर्जी नोट के साथ एक गिरफ्तार
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2018/04/WhatsApp-Image-2018-04-10-at-8.51.36-AM.jpeg)