शिवसागर, संवाद 365, 04 : लोकसभा चुनाव के से पहले फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने शिवसागर जिले के लखिमी नगर में अभियान चलाकर 30 लाख रुपए जब्त किया है। पुलिस के सहयोग से गुरुवार शाम को फ्लाइंग स्क्वाड की टीम द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान एक बोलेरो वाहन से नगद 30 लाख रुपये जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार टंकेश्वर बरगोहाईं और अरुण पारीक बोलेरो वाहन से एक ट्रंक में पैसे लेकर जा रहे थे। पूछताछ में दोनों ने बताया है कि पैसे लकुवा चाय बागान का है। फ्लाइंज स्क्वाड ने जब्त पैसे को आयकर विभाग को सौं दिया ।
फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने जब्त किया 30 लाख रुपए
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2019/04/IMG-20190404-WA0035.jpg)