धुबरी, संवाद 365, 26 फरवरी : धुबरी जिला की तामारहाट में सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक में सवार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के तामारहाट में एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद बाइक चालक कमल कर्मकार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार श्याम राय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस संबंध में एक दुर्घटना कि मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज घटना की जांच कर रही।
बाइक दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत दुसरा गंभीर रूप से घायल
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2018/02/248532-accident.jpg)