मोरीगांव 01 जुलाई (संवाद 365)। मोरीगांव जिले के लाहौरीघाट के लउभूरुगा इलाके में बरसात के बाद आए बाढ़ के पानी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि तिलेश्वर देवरी का 8 वर्ष का बेटा अपने साथी के साथ बाढ़ के पानी में नहाने गया था। जिस दौरान वह बाढ़ के तेज बहाव में बह गया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अभियान चलाकर बच्चे का शव बरामद किया बच्चे के शव बरामद किए जाने के बाद इलाके में मातम छा गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोरीगांव जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है ।
बाढ़ के पानी में डूबने से एक किशोर की मौत
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2020/07/VideoCapture_20200701-230002.jpg)