गोलाघाट, 21 मई (संवाद 365)। गोलाघाट जिले के नुमलीगढ़ के मरडी तीन नम्बर केवर्त गांव से ब्रिटिश युग के आरटी बंदूक का गोला बरामद किया गया। पुलिस ने आशंका की है कि दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान बिना व्यवहार किया गया आरटी बंदूक का गोला हो सकता है। एक गोले का वजन 12 से 15 किलोग्राम है। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम आरटी बंदूक का गोला थाने ले गई। पुलिस इस संबंध में एक मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
ब्रिटिश युग का आरटी बंदूक का गोला बरामद
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|