गुवाहाटी, संवाद 365, 09 मार्च: असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक और हाई मदरसा का रिजल्ट इस बार मई महीने में घोषणा किया जाएगा। इसके लिए असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कमर कस ली है। शुक्रवार से प्रश्न पत्र की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बार 30 जोन में मैट्रिक और हाई मदरसा की उत्तर पुस्तिका की जांच की जाएगी। गणित के उत्तर पुस्तिका के लिए ग्यारह जोन में डीजल प्रक्रिया से जांच की जाएगी। उत्तर पुस्तिका की जांच के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम की गई है। यह जानकारी असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक जनक ज्योति शर्मा ने दी।
मई महीने में आएगा मैट्रिक व हाई मदरसा का रिजल्ट
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2018/03/images-8-1.jpeg)