शिलांग (मेघालय), 21 अप्रैल (संवाद 365) । मेघालय में और एक व्यक्ति के शरीर में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। इस प्रकार कोरोना मरीजों की संख्या मेघालय में बढकर 12 हो गई है। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराद संगमा ने सोमवार देर रात ट्वीट कर बताया कि लोगों के नमूने एकत्र किए गए थे, जिनमें से एक और व्यक्ति के शरीर में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति भी मेघालय के पहले कोविड-19 पॉजिटिव चिकित्सक डॉ रिंटाथियांग का रिश्तेदार है। जिसे पहले से ही क्वॉरेंटाइन में रखा गया था। उल्लेखनीय है कि मेघालय के पहले कोरोना मरीज चिकित्सक डॉ रिंटाथियांग की मौत हो चुकी है। इस घटना को लेकर पूरे मेघालय में सनसनी फैल गई है।
मेघालय में कोरोना आक्रांत की संख्या बढ़कर 12 हुई
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2020/04/20200421_105524.jpg)