नुमालीगढ़, संवाद 365, 10 मार्च: ऊपरी असम के नुमालीगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर एक बोलेरो पिकअप मे आग लगने की वजह से पूरी बोलेरो पिकअप पूरी तरह जलकर राख हो गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नुमालीगढ़ के वाहवारी में राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर एक बोलेरो पिकअप में आग लग जाने की वजह से पिकअप पूरी तरह जलकर राख हो गया। बोलेरो पिकअप पर तेल का कुछ ड्रम लोड था। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि चोरी-छिपे तेल टैंकर से तेल निकालने के दौरान यह हादसा हुआ होगा। अग्निशमन की कई गाड़ियां घटनास्थल पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक बोलेरो पिकअप पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। हलाकि इस अग्निकांड में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोलेरो पिकअप जलकर राख
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2018/03/FB_IMG_1520701223934.jpg)