ऑनलाइन डेक्स सीरिया, संवाद 365, 06 मार्च: सीरिया में रूसी सेना का एक प्लेन क्रैश हो जाने की खबर सामने आई है। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय प्लेन में 26 यात्री और 6 क्रू मेंबर सहित 32 लोग सवार थे। रूस के रक्षा विभाग ने इस बात की पुष्टि की है कि प्लेन में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई है। रूसी मीडिया की खबरों के अनुसार दुर्घटना सीरिया के तटीय शहर लताकिया के प्लेन लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती खबरों के अनुसार रूस का ये सैन्य विमान खमेमिम एयरबेस पर उतरते हुए हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे के बाद एक उच्चस्तरीय जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि कुछ तकनीकी खराबी की वजह से विमान लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान का किस वजह से दुर्घटना घटी इसकी जांच की जा रही है।
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2018/03/20180306_220409.png)