जतिन नाथ

उदालगुरी , 02 अक्टूबर (संवाद 365)। असम अरुणाचल सीमावर्ती इलाके में नशीला पदार्थ का गोरखधंधा के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में उदालगुरी जिला के माजबाट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार तड़के थाना क्षेत्र के असम-अरुणाचल सीमावर्ती इलाका रौता के माजुली खियाजुली इलाके से 128 किग्रा गांजा बरामद किया गया है। गांजा को बोरी में भरकर जंगल में छुपा कर रखा गया था। इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह अभियान माजबाट पुलिस थाना प्रभारी मिंटू हैंडिक और एसआई रोहित कुमार छेत्री के नेतृत्व में चलाया गया था। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।