गुवाहाटी, संवाद 365, 26 फरवरी: नगांव और कछार पेपर मिल के कर्मचारियों के लिए खुशी की खबर है। पिछले कई महीनों से नगांव व कछार पेपर मिल को कर्मचारी वेतन से वंचित थे। पिछले कई महीनों से दोनों पेपर मिल के कर्मचारी द्वारा आंदोलन किए जाने के बाद सरकार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आज गुवाहाटी में हिंदुस्तान पेपर कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर शशिकांत जैन ने घोषणा की है , कि दोनों पेपर मिलों की कर्मचारियों को बकाया वेतन मार्च महीने में तीन महीने का वेतन दिया दिया जाएगा। नगांव और कछार दोनों पेपर मिलों को पीपीपी मुड में चलाया जाएगा। जिसकी प्रक्रिया अप्रैल महीने से शुरू की जाएगी। दोनों पेपर मिलों को पुनर्जीवित करने के लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है। हिंदुस्तान पेपर कॉर्पोरेशन का मुख्य कार्यालय का स्थान स्थांतरण करने पर विचार किया जाएगा। गुवाहाटी मैं मुख्य कार्यालय का स्थापना करने पर विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि इन दोनों पेपर मिलों में नियम नीतियों को ताक पर रखकर काम किया गया था।  मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच की जाएगी। आज मिल के कर्मचारी संस्था, श्रमिक संस्था व प्रतिनिधियों के दिन भर के बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। दोनों मिलों को पुनर्जीवित होने की बात खबर मिलते ही दोनों मिलों में काम करने वाले कर्मचारी काफी खुश है।