गुवाहाटी, 16 अप्रैल संवाद 365 : असम में कोविड-19पॉजिटिव रोगियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। बुधवार को असम के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया में एक बयान जारी कर बताया कि असम के मोरीगांव जिले में और दो लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। मंत्री ने बताया कि यह दोनों भी निजामुद्दीन मरकज से लौटे जमाती के संपर्क में आए थे। इस प्रकार असम में कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। जिनमें से पांच लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से वापस जा चुके हैं।
असम में कोरोना के और दो नए मामले सामने आए
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2020/04/20200416_185624.jpg)