शिलांग 16 अप्रैल संवाद 365 : इलाज के दौरान बुधवार को मरे मेघालय के पहले कोरोना मरीज शिलांग के बेथानी अस्पताल के संस्थापक डॉ जॉन एल सायलो रिंटाथियांग का पार्थिव शरीर बुधवार को मेघालय के प्रसिद्ध चेरियन सीमेंट्री में दफना दिया गया। उन्हें धार्मिक रीति रिवाज से दफनाया गया। मेघालय के मुख्यमंत्री कौन राज संगमा ने उनकी आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों की समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद डॉ रिंटाथियांग को मंगलवार रात की अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिलांग में कोविड-19 पॉजिटिव का पहला मरीज डॉ रिंटाथियांग को पाया गया था। उनकी इलाज के दौरान हुई मौत से पूरे राज्य में भय का माहौल देखा जा रहा है। उनके संपर्क में आए उनके परिवार के छह अन्य लोगों में भी बुधवार को कोविड-19 के लक्षण पाए गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।