गुवाहाटी, 16 अप्रैल संवाद 365 : कामरूप मेट्रो जिला उपायुक्त कार्यालय के सहयोग से उदयचल मिलित पथ इलाके में जरूरतमंद लोगों के बीच शुक्रवार को गैर सरकारी संगठन हेल्पमेक्स सोसायटी ने खाने पीने के सामान कि वितरण किया। संगठन की ओर से दिग्विजय सिंह, गौतम दास, मनोरंजन बर्मन और विप्लव दास ने इलाके के 30 गरीब परिवारों के बीज खाने पीने का सामान बांटा। यह संगठन पिछले एक सप्ताह से जालुकबारी, मालीगांव आदि इलाके के जरूरतमंद लोगों को खाने पीने का सामान मुहैया करा रहा है।
जरूरतमंदों के बीच हेल्पमेक्स सोसायटी ने बांटा राशन
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2020/04/20200417_210426.jpg)