गोलाघाट, 17 अप्रैल संवाद 365 : गोलाघाट सिविल अस्पताल में कोविड-19 से ग्रस्त चार मरीजों को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। असम के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद सिविल अस्पताल में हैदर अली, वाहिदा बेगम, याकूब अली और रुनूमा बेगम को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। चारों मरीजों के रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। लेकिन, सभी को 14 दिनों के लिए अपने-अपने घरों में होम कोरेनटाइन पर रहने के लिए डॉक्टरों द्वारा सलाह दी गई है । राज्य में अब तक नौ कोविड-19 से ग्रस्त मरीजों को स्वास्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जा चुकी है।