नगांव, 25 अप्रैल( संवाद 365)। नगांव जिले के आजादनगर के नजीराजान में ड्रग्स खरीदे और बेचे जाने पर रोक लगाने पर वीडीपी के सचिव पर शनिवार को ड्रग्स तस्कर द्वारा धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीडीपी के सचिव खलीलउद्दीन पर सलमान हुसैन नामक एक ड्रग्स तस्कर ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। ड्रग्स का व्यापार करने के लिए मना किए जाने की वजह से सलमान हुसैन ने वीडीपी सचिव पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी सलमान हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक धारदार दाव भी बरामद किया। वहीं, पुलिस ने घायल खलीलउद्दीन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर से पूछताछ कर रही है।
ड्रग्स तस्कर के हमले में एक घायल
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2020/04/VideoCapture_20200425-183015.jpg)