नगांव, 10 मई (संवाद 365)। नगांव जिले के उप पुलिस अधीक्षक मोहन लाल मीणा शनिवार को जिला उपयुक्त यादव सैकिया के परामर्श के बाद होम क्वॉरेंटाइन पर चले गए। राजस्थान से आए पुलिस अधीक्षक के मां और सास सरकारी आवास में होम क्वॉरेंटाइन पर पहले से ही है। हालांकि, शुक्रवार से ही उप पुलिस अधीक्षक क्वॉरेंटाइन पर हैं, इसकी खबर मीडिया में आ रही थी। लेकिन, शनिवार को जिला उपायुक्त के परामर्श के बाद उप पुलिस अधीक्षक मोहन लाल मीणा होम क्वॉरेंटाइन पर चले गए। उप पुलिस अधीक्षक की मां मां और सास राजस्थान से हाल में ही नगांव स्थित सरकारी आवास पहुंची थी। जिसको लेकर जिला उपायुक्त द्वारा उप पुलिस अधीक्षक को होम क्वॉरेंटाइन में ही रहने का सुझाव दिया गया है।
नगांव उप पुलिस अधीक्षक होम क्वॉरेंटाइन
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2020/05/20200510_093657.jpg)