बरपेटा, संवाद 365, 24 फरवरी : निचले असम के बरपेटा जिले के पाठशाला के डूवि मालीपारा में 12 फरवरी को मैट्रिक की नाबालिक छात्रा से अधय मालाकार नामक एक व्यक्ति ने छात्रा के मुंह बांधकर जंगल में ले जाकर बलात्कार किया था। घटना के दिन ही स्थानीय लोगों ने घटना की खबर मिलते ही अधय मालाकार का दवा की दुकान को आग के हवाले कर दिया था। साथ ही स्थानीय लोगों ने 31 नम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर बलात्कारी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी। घटना के दिन से ही बलात्कार का आरोपी फरार था। शुक्रवार देर शाम पाठशाला पुलिस और बरमा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर नेकासी से गुवाहाटी आते समय पुलिस ने छात्रा के साथ बलात्कार करने के आरोप में अधय मालाकार को बलमा से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल अधय मालाकार को बरमा पुलिस अपनी गिरफ्त में लेकर गहन पूछताछ कर रही है।
नाबालिग छात्रा से बलात्कार कार फरार आरोपी गिरफ्तार
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2018/02/20180224_134956.jpg)