तुरा, संवाद 365, 24 फरवरी : मेघालय के इष्ट गारो हिल्स में मेघालय के प्रतिबंधित संगठन गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) प्रमुख सोहन डी शिरा पूर्व गारो पहाड़ियों में समान्डा ब्लॉक डोबु आचाकपाक के में पुलिस हुआ सुरक्षा बलों द्वारा गोली मार गिराया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कि शिरा पुलिस वा सेना के द्वारा की गई गोलीबारी के दौरान एक मुठभेड़ में मारा गया। इस बीच, मेघालय पुलिस महानिदेशक एस.बी. सिंह ने कहा कि गोलीबारी चल रहा है लेकिन सोहन की मौत की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। पूर्व गारो हिल्स के उपायुक्त ने कहा पुलिस टीम आगे सत्यापन के लिए मौके पर भेजा गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वही  स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार जीएनएलए के प्रमुख को पुलिस व सेना ने मुठभेड़ में मार गिराया है।