मोरिगांव , संवाद 365, 29 मार्च : पवितरा अभयारण्य में गैंडे का शिकार करने के उद्देश्य से आए दो अवैध शिकारियों को मायंग पुलिस ने 7 मार्च को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार अवैध शिकारियों के पास से पुलिस दो थ्री नॉट थ्री राइफल और दस राउंड जिंदा कारतूस बरामद किया था। गिरफ्तार अवैध शिकारी अकबर अली और ज्ञासुद्दीन से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के बाद पुलिस पिछले कई दिनों से राइफल का दो साइलेंसर बरामद करने के लिए पुलिस जगह-जगह अभियान चला रही थी। मायंग पुलिस शुक्रवार सुबह मायंग गांव से जमीन के अंदर गाड़ कर रखे गए राइफल का दो साइलेंसर पाइप बरामद किया है।
राइफल का दो साइलेंसर बरामद
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2019/03/IMG-20190329-WA0011.jpg)