मुबई डेक्स, संवाद 365, 29 मार्च : क्रिकेट जगत से लेकर फिल्म जगत की कई हस्तियां इस बार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से उत्तर मुंबई सीट से चुनाव लड़ेगी। बुधवार को अभिनेत्री उर्मिला कांग्रेस में शामिल हुई थी। उर्मिला मातोंडकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद गोपाल शेट्टी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेगी।