बरपेटा, संवाद 365, 24 फरवरी: बरपेटा जिले के चेंगा में शुक्रवार देर रात हुवे एक सड़क दुर्घटना में घायल पुलिसकर्मी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डंपर द्वारा ठोकर मारे जाने के बाद बाइक सवार बंशीधर रामसियारी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक बंशीधर रामसियारी सरभोग थाना में हवलदार के रूप में कर्मरत थे। बरपेटा जिले के चेंगा से सरभोग की ओर जाते समय तेज रफ्तार एक डंपर द्वारा ठोकर मारे जाने के वजह से हवलदार बंशीधर गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और इस संबंध में एक दुर्घटना की मामला दर्ज कर घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।
सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2018/02/download-2.jpg)