गुवाहाटी, 16 जून। असम में कोरोना मरीजों की तादात में लगातार इजाफा हो रहा है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4309 हो गई है। हालांकि, स्वस्थ्य होने की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। राज्य में कुल 2205 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा की ओर से बीती देर रात 11.50 बजे ट्वीट कर राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 191 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान होने की जानकारी साझा की है। इस अवधि के दौरान 245 मरीजों स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। राज्य में कुल 2205 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।
असम के विभिन्न अस्पतालों में कुल 2093 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक 08 मरीजों की मौत हो चुकी है तथा 03 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं। (हि.स.)