आग में घर जलकर राख

Photo of author

Sangbad 365

|

नगांव , 17 अप्रैल (संवाद 365)। नगांव जिला के जुरिया के तेलीया बेबेजिया गांव में शनिवार तड़के लगी आग के दौरान एक व्यक्ति का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया।

पुलिस ने बताया कि जुरिया के तेलीया बेबेजिया गांव में स्थित स्वर्गीय सत्य सैकिया के घर में अचानक आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाए जाने तक घर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। घर में काफी लंबे समय से कोई भी नहीं रह रहा था। हालांकि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं लग पाई।

पुलिस का कहना है कि समय रहते आग पर काबू पा ली गयी, अन्यथा आसपास के कई घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे। आग की वजह से लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोगों ने जुरिया के आसपास अग्निशमन कार्यालय स्थापित किए जाने की मांग की है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। साथ ही नुकसान का आंकलन कर में पुलिस जुटी हुई है।