नगांव, संवाद 365, 16 मार्च: मध्य असम के नगांव जिला के कामपुर काकतिगांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कामपुर काकतिगांव आठ लोगों ने मिलकर एक महिला से सामूहिक रूप से बलात्कार किया। बलात्कार की शिकार महिला अपने पति के साथ जागीरोड से होजाई अपने घर जा रही थी। जिस दौरान आठ युवकों ने रेल से उतार कर कामपुर काकतिगांव पति के सामने सामूहिक रूप से पत्नी को बलात्कार किया। इस संबंध में भुक्तभोगी महिला द्वारा कामपुर थाने में एक मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सामूहिक रूप से बलात्कार की घटना में शामिल सभी आरोपी की तलाश कर रही है।