सोनितपुर 14 जुलाई संवाद, 365 : जहां एक ओर राज्य में हो रहे बलात्कार जैसे घिनौने कांड को लेकर गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने हर जिलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने की वकालत की है। इसके बावजूद भी असम में बलात्कार जैसे घिनौने कांड थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार ऊपरी असम के सोनितपुर जिला के मिसामारी में आठ वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के मिसामारी में घर में कोई ना होने का मौका का फायदा उठाते हुए प्रकाश कुर्मी नामक व्यक्ति ने आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया दो बच्चे के पिता प्रकाश कुर्मी को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।