उत्तर प्रदेश, संवाद 365, 13 जून : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आज सुबह हुए एक सड़क दुर्घटना में 17 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आज तड़के सुबह यात्रियों से भरा बस अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट जाने से 17 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इस दुर्घटना में 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में मारे गए सभी 17 व्यक्तियों का शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज इस संबंध में एक दुर्घटना का मामला दर्ज कर घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।