तिनसुकिया, संवाद 365, 21 जून : ऊपरी असम के तिनसुकिया जिले में प्रतिबंधित संगठन उल्फा (स्वाधीन) के परेश बरुवा गुट के छह उग्रवादियों ने गुरुवार को असम पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार उल्फा (स्वा) के छह कैडरों ने गुरुवार को आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों की पहचान प्रणब गोगोई उर्फ शुक्ल असम, अपूर्ण मोरान उर्फ मृदु असम, सत्यजीत मोरान उर्फ मानव असम, यिसू दलौई उर्फ सियांग असम, ऋतुराज मोरान उर्फ दुर्लभ असम व अभिजीत असम उर्फ अनुज असम के रूप में की गई है। उल्फा (स्वा) के बड़े कैडरों के साथ हुए मनमुटाव के बाद इन सभी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण के दौरान कैडरों द्वारा असम पुलिस के समक्ष दो ग्रेनेड, 301 जिंदा गोली, एक एमक्यू -81 राइफल, एक एमक्यू-81 राइफल, एके-47 राइफल व छह मैगजीन तथा विस्फोटक सामग्री भी समर्पित की गई है।