करीमगंज, संवाद 365, 11 अप्रैल : असम के करीमगंज के हाथीखुली में आज सुबह तीन वाहन एक साथ दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बीस लोग घायल हो गए। जिसमें सात की अवस्था गंभीर है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीमगंज के हाथीखुली में आज तड़के सुबह 5:30 बजे कहरा पुलिस आउट पोस्ट अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर तीन वाहनों ट्रैवलर AS05 C 4334 बस AS01 FC 9088 और ट्रक RJ02 GB 818E के बीच हुए टक्कर में बीस लोग घायल हो गए। जिसमें सात की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग एक घंटे आवाजाही पूरी तरह ठप रही। पुलिस ने इस संबंध में दुर्घटना की मामला दर्ज कर घटना की गंभीरता से जांच कर रही है ।