गुवाहाटी, 03 अगस्त संवाद 365 : असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल शुक्रवार गुवाहाटी के हेंगराबाड़ी स्थित असम प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर एनआरसी में बरती गई लापरवाही पर चर्चा की। उन्होंने भारतीय नागरिकों का नाम न आने और बांग्लादेशी नागरिकों का नाम एनआरसी में शामिल पाए जाने के बाद पार्टी नेताओं के साथ यह बैठक की। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रंजीत दास के अलावा अन्य कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया। फिलहाल अभी बैठक चल रही है। बैठक में क्या निर्णय लिए गए हैं, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि इतना तो तय है कि पार्टी मुख्यमंत्री को इस मुद्दे को लेकर अपनी बातों से अवगत कराया है।